Featureकांकेरछत्तीसगढ़

जिले के सभी ग्राम पंचायतों में 30 जुलाई को विशेष ग्राम सभा का आयोजन

उत्तर बस्तर कांकेर, राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार आगामी 30 जुलाई 2026 को जिले के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। उक्त ग्राम सभा में 16वंे वित्त आयोग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्मित ग्राम पंचायत विकास योजना का अनुमोदन किया जाना है। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा ग्राम सभा में लिए गए निर्णयों की अधिकतम 15 मिनट की वीडियो रिकार्डिंग करने तथा वीडियो को ग्राम सभा निर्णय (GS NIRNAY) मोबाइल ऐप में अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय द्वारा ग्राम सभाओं की कार्यवाही का ए.आई. आधारित कार्यवाही विवरण तैयार करने हेतु नवीन पोर्टल ‘‘सभासार’’ बनाया गया है। सभी ग्राम पंचायतों में इस पोर्टल का उपयोग करते हुए कार्यवाही विवरण करने के लिए कहा गया है। साथ ही ग्राम सभा के गतिविधियों को वाइब्रेंट ग्राम सभा पोर्टल https://meetingonline.gov.in/ एवं जीपीडीपी पोर्टल में शत-प्रतिशत अपलोड कराने के भी निर्देश सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button