कांकेरछत्तीसगढ़

शहीद परिवारों एवं नक्सल पीडि़त परिवारों के पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास से किया जाएगा लाभान्वित

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले में संचालित सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय पर पूरा करने तथा शहीद परिवारों एवं नक्सल पीडि़त परिवारों के पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने के लिए निर्देशित किया है। सोमवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में उन्होंने सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, पीएम पोर्टल में प्राप्त शिकायतों केे अलावा सुशासन तिहार, बस्तर मुन्ने शिविरों के दौरान प्राप्त आवेदनों सहित विभिन्न प्रकरणों के निराकरण की विस्तृत समीक्षा की गई। उनके द्वारा सभी शिकायतों को गुणवत्ता के साथ निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
बैठक में उन्होंने अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, आंगनबाड़ी भवन, उचित मूल्य सह गोदाम  भवन, प्रधानमंत्री आवास, किसानों का एग्रीस्टेक में पंजीयन, मुख्यमंत्री घोषणा मद अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्य, आयुष्मान भारत अंतर्गत पंजीयन इत्यादि कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर कांकेर श्री जितेन्द्र कुर्रे, अपर कलेक्टर अंतागढ़ श्री ए.एस. पैकरा, सभी एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button