Featureछत्तीसगढ़

बालोद के मुक्तानंद आश्रम से 5 लाख के चंदन के पेड़ चोरी, रात में फेंसिंग तोड़कर ले गए बदमाश

बालोद. बालोद जिले के ग्राम हथौद स्थित मुक्तानंद आश्रम परिसर से चंदन के पेड़ों की चोरी का मामला सामने आया है. अज्ञात बदमाश गुरवार को रात के अंधेरे में आश्रम परिसर में घुसे और खेत की मेड़ पर लगे पांच चंदन के पेड़ों को काटकर ले गए. घटना की जानकारी मिलते ही आश्रम प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पूरा मामला कोतवाली थाना बालोद का है.

जानकारी के अनुसार, आश्रम परिसर के खेत की मेड़ पर कुल 10 चंदन के पेड़ लगे हुए थे, जिन्हें करीब 20 से 25 साल पुराना बताया जा रहा है. चोर फेंसिंग के तार तोड़कर अंदर घुसे और मशीन से पांच पेड़ों को काटकर अपने साथ ले गए. चोरी हुए पेड़ों की ऊंचाई करीब 7 से 8 फीट बताई जा रही है.

पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के साक्ष्य जुटा रही है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि मुक्तानन्द आश्रम परिसर स्थित खेत से 5 चंदन के पेड़ों की चारो की घटना की रिपोर्ट दर्ज हुई है. अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही है. चोरी हुए पेड़ों की कीमत करीब 5 लाख रुपए की बताई जा रही है. मामले में अपराध पंजीबद्ध किए जाने के बाद मामले की जांच की जा रही है.

Related Articles

Back to top button