
रायपुर / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार के चिंतन शिविर को मनोरंजक नौटंकी बताया है उन्होंने कहा की ढाई साल तक सब गुड़ गोबर करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को चिंतन शिविर में सरकार चलाने के गुण सिखाये जा रहे है। अभी आपकी चलाचली का बेला है, फेयरवेल के टाइम सरकार चलाने का गुण सिखा रहे है। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले ढाई सालों में प्रदेश की जनता को निराश किया है। कोई भी विकास कार्य चालू नहीं कर पाये, युवाओं को निराश किया है, एक भी शिक्षक की भर्ती नहीं कर पाई, युवाओं को रोजगार नहीं दिया, किसानों से धोखा किया और महिलाओं से धोखा किया। अब चिंतन शिविर में फिर से ठगने का एक नया गुण सिखने गये है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा की ढाई साल में सरकार नाम की संस्था तो कहीं दिखी नहीं कानून व्यवस्था की हालत यह हो गयी की आदमी जिन्दा जलाए जा रहे घर में घुस कर गोलियां मारी जा रही कलेक्टर एसपी कार्यालय जलाये जा रहे युवा रोजगार को तरस रहा किसान खाद को तरस रहा, महिलाये सुरक्षित नहीं भाजपा की सरकार कहीं दिखती ही नहीं और ज़ब सब कुछ बर्बाद कर दिया तो सरकार चलाने के लिए चिंतन कर रहे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि ढ़ाई साल के कुशासन में यह सरकार अलोकप्रिय हो चुकी है उसी चिंता में शिविर का यह सरकारी इवेंट आयोजित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता इस आततायी सरकार से छुटकारा पाने का मन बना चुकी है, चर्चा तो गुजरात पैटर्न में मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों को बदलने का है, इस जन विरोधी सरकार को अपने फेयरवेल की तैयारी करनी चाहिए।



