
कवर्धा। छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना कवर्धा, एएनटीएफ और साइबर थाना की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक फार्महाउस में दबिश दी, जहां जुआ खेलते 11 जुआरी रंगे हाथों पकड़े गए। टीम ने उनके कब्जे से नगद सहित डेढ़ लाख का सामान जब्त किया है। इतिहास
दरअसल, टीम को खैरबनाकला गांव स्थित एक फार्महाउस में जुआ चलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद थाना कवर्धा, एएनटीएफ और साइबर थाना की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान 11 जुआरियों को पकड़ा गया।

नगद, मोबाइल और बाइक जब्त
टीम ने मौके से 25,700 नकद, 8 मोबाइल, 2 मोटरसाइकिल और ताश के पत्ते जब्त किए है। जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 1,50,700 बताई जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 4 एवं 5 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
इसी के साथ ही पुलिस ने कहा है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



