
Featureछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
2 घंटे तक तालाब में तैरता रहा युवक, लोगों ने समझ लिया मर गया… पुलिस पहुंची तो अचानक खोल दी आंखें
बालोद / गुंडरदेही बालोद जिले के गुंडरदेही स्थित रामसागर तालाब में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक करीब दो घंटे तक पानी में निष्क्रिय अवस्था में तैरता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे मृत समझ लिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जैसे ही युवक को बाहर निकालने के लिए उसके शरीर को पकड़ने लगी, युवक अचानक उठ बैठा और आंखें खोल दीं। यह नजारा देखकर पुलिसकर्मी और वहां मौजूद लोग भी दंग रह गए। पूछताछ में युवक की पहचान सूरज ठाकुर के रूप में हुई। उसने बताया कि वह तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह पानी में आराम करते-करते गहरी नींद में सो गया, जिससे लोगों को लगा कि उसकी मौत हो चुकी है। युवक पूरी तरह सुरक्षित है। यह अनोखी घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


