Featureछत्तीसगढ़रायपुर राजधानी

छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने महादेव ऑनलाइन सट्टा एप्प के खिलाफ राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

रायपुर / छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, अविभाजित मध्य प्रदेश (अब छत्तीसगढ़) के अंतर्गत दुर्ग जिले से दो बार विधायक रहे, दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कुल चार बार लगातार सांसद निर्वाचित हुए, भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री, स्व. ताराचंद साहू द्वारा बनाए छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल को महादेव सट्टा एवं अन्य आनलाइन सट्टा बैटिंग ऐप को बंद करवाने ज्ञापन प्रेषित किया, छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के केंद्रीय अध्यक्ष पूरनलाल साहू ने कहा कि महादेव बैटिंग ऐप एक अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी (Betting) प्लेटफॉर्म है। इसके जरिए क्रिकेट, टेनिस, पोकर और ताश के खेलों पर गैर-कानूनी तरीके से पैसों का दांव लगाया जाता है। यह एक बड़ा मनी लॉन्ड्रिंग घोटाला है। इसे 2018 में सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल द्वारा शुरू किया गया था, जो मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे और दुबई से इसका संचालन कर रहे थे। यह प्लेटफॉर्म शुरुआत में लोगों को छोटी जीत का लालच देकर फंसाता है बाद में बड़ी रकम लगाने पर यूज़र्स अपने पैसे हार जाते हैं और कंपनी भारी मुनाफे में रहती है, इस ऐप के जरिए रोजाना करीब 200 करोड. एवं मासिक 6,000 करोड़ से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग का अनुमान है, जांच एजेंसियों जैसे (ED) ने पाया कि हवाला के जरिए पैसों का हेराफेरी किया गया। इस मामले में बॉलीवुड के कई जाने-माने सितारे और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स भी जांच के दायरे में आए, जिन्होंने इस ऐप का प्रचार (Promote) किया था, कानूनी रूप से भारत में इस प्रकार के सट्टेबाजी ऐप्स का उपयोग करना अवैध और दंडनीय है।
छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने महामहिम का ध्यान प्रदेश में तेजी से पांव पसार चुके महादेव ऑनलाइन सट्टा एप और उसके अवैध सिंडिकेट की ओर आकर्षित करना हैं। इस अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के माध्यम से राज्य के युवाओं, विशेषकर ग्रामीण और मध्यम वर्गीय परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पहले भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) और राज्य पुलिस द्वारा पूर्व में कई गिरफ्तारियां की गई और इसे CBI को जांच सौंपी गई है, लेकिन इसके संचालकों द्वारा नए डोमेन और एप के माध्यम से इसे फिर से सक्रिय कर दिया गया है, क्योंकि राज्य की भाजपा सरकार इस पर पूरी तरह से अंकुश लगाने में विफल है, अतः महामहिम से विनम्र निवेदन है कि इस गंभीर विषय पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को निम्नलिखित दिशा-निर्देश प्रदान करने की कृपा करें – महादेव सट्टा एप और इसके सभी नए लिंक्स व क्लोन प्लेटफॉर्म्स को भारत एवं पूरे छत्तीसगढ़ में पूर्ण तरह से ब्लॉक/प्रतिबंधित किया जाए, इस गिरोह में शामिल स्थानीय गुर्गों, प्रमोटरों और हवाला ऑपरेटरों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदेश के युवाओं में ऑनलाइन सट्टेबाजी के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता अभियान चलाए जाएं, इस अवैधानिक मामले में जनहित का ख्याल रखते हुए महामहिम त्वरित और कठोर कदम उठाएंगे । इस अवैध, अनैतिक एवं असंवैधानिक कार्यो में लिप्त लोगों के खिलाफ कोई कार्यवाही न होने की स्थिति में छ.ग. स्वाभिमान मंच प्रदेश स्तरीय उग्र आंदोलन और प्रदर्शन करने को बाध्य होगा जिसका जिम्मेदार शासन एवं प्रशासन की होगी।ज्ञापन सौंपने छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के केंद्रीय अध्यक्ष पुरन लाल साहू,
प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत सिन्हा, प्रदेश संयोजक विजय कुमार जी प्रदेश महासचिव रविशंकर साहू, राजकुमार जोशी, राकेश कुमार यादव, मनोकांत पटेल, विनित शर्मा, प्रकाश साहू, मनोज त्रिपाठी, थलेश धीवर, शिव कुमार साहू, दीपक राजपुत, भरत साहू, रीखी राम, गणेश साहू, मिडिया प्रभारी सुनील साहू सहित संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button