
कांकेर। जिले के लोहत्तर थाना क्षेत्र में गर्भवती से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 24 जून को पीडि़ता अपने पति के साथ थाना लोहत्तर पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि आरोपी जितेंद्र मेरिया ने रात के समय उसके घर में घुसकर, उसके गर्भवती होने की जानकारी होने के बावजूद, जबरन रेप किया।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना लोहत्तर में बीएनएस की धारा 64(1), 64(2)(एच), 333 एवं 351(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। थाना प्रभारी रमेश जायसवाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम शीतलपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर 25 जून को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।



