
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ आज 6 जून को 38 साल की हो गई हैं. सिंगर ने 4 साल की उम्र में माता के जागरण में भजन गाने से अपनी शुरूआत किया था. इसके बाद उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 2’ (Indian Idol) से करियर की शुरुआत किया. अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए नेहा कक्कड़ ने काफी ज्यादा मेहनत किया है.
बता दें कि नेहा कक्कड़ का जन्म उत्तराखंड के ऋषिकेश में 6 जून 1988 को को हुआ था. उनका बचपन गरीबी में बिता है. नेहा शुरुआत में बड़ी बहन सोनू कक्कड़ के साथ माता रानी के जगराता में गाती थीं, लेकिन बाद में वो परिवार के साथ दिल्ली शिफ्ट हो गईं. दिल्ली में उन्होंने पढ़ाई के साथ सिंगिंग भी जारी रखी. जब वो 11वीं क्लास में थीं, तब उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ (Indian Idol) के दूसरे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था. हालांकि, उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था, लेकिन अब वो इस शो को जज करती हैं.

सिंगर नेहा कक्कड़ एक लैविश लाइफ जीती हैं. वो करोड़ों रुपये की मालकिन हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, उनकी नेटवर्थ करीब 112 करोड़ रुपये है. वो हर महीने 50 लाख रुपये से ज्यादा कमाती हैं. इसके अलावा नेहा फिल्म का एक गाना गाने के लिए करीब 15 लाख रुपये चार्ज करती हैं. नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली सिंगर्स में से एक हैं.
मुंबई में नेहा कक्कड़ का एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा ऋषिकेश में भी सिंगर का एक बंगला है. उनके कार कलेक्शन की बात करें तो नेहा के पास ऑडी, मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू जैसे ब्रांड्स की लग्जरी कारें हैं. उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा कॉन्सर्ट से आता है. वो एक लाइव कॉन्सर्ट से 80 लाख से 1 करोड़ के बीच कमाती हैं. ब्रांड एंडोर्समेंट से भी नेहा कक्कड़ मोटा पैसा छापती हैं.
बॉलीवुड को नेहा कक्कड़ ने कई फेमस गाने दिए हैं. उनके कई ऐसे गाने गाए हैं, जो आपको थिरकने पर मजबूर कर देंगे. इस लिस्ट में ‘काला चश्मा’, ‘टुकुर- टुकुर’, ‘आओ राजा’, ‘कर गई चुल’, ‘मिले हो तुम हमको’, ‘माही वे’, ‘सनी-सनी’, ‘मैं तेरा बॉयफ्रेंड’, ‘बदरी की दुल्हनिया’ और ‘सेकंड हैंड जवानी’ जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं.



