
चारामा:छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रातीय आव्हान पर फेडरेशन के ब्लॉक संयोजक भानुराम गावड़े नेतृत्व में कर्मचारी संगठनों ने एसडीएम कार्यालय पहुंच अपनी 04 सूत्रीय मांगों के सर्मथन में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम तहसीलदार चारामा को ज्ञापन सौंपा, विदित हो कि छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा समय-समय पर अपनी जायज मांग को लेकर शासन को ज्ञापन देकर निराकरण हेतु अनुरोध किया जाता रहा है. लेकिन शासन द्वारा कोई पहल नहीं होने से कर्मचारी आक्रोशित है। फेडरेशन के ब्लाक सचिव तरुण देवदास ने बताया कि शासन के उपेक्षा पूर्ण रवैये का लोकतान्त्रित विरोध एवं माग के समाधान हेतु शासन का ध्यान आकृष्ट करने हेतु फेडरेशन ने आज पूरे प्रदेश भर में मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। वर्तमान में हमारी मुख्य माग प्रदेश के कर्मचारियों को मोदी की गारटी अनुसार केन्द्र के समान 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से दिये जाने। प्रदेश के कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी अनुसार जुलाई 2019 से समय-समय पर देयक महगाई भत्ते की लंबित एरियर्स राशि का समायोजन जीपीएफ खाते में किये जाने, वेतन विसंगति एवं अन्य मुद्दे के लिए गठित पिगुआ समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा सातवें वेतनमान के एरियर्स की अंतिम किस्त का भुगतान शीघ्र किये जाने की मांग को लेकर फेडरेशन द्वारा राज्य शासन को ज्ञापन दिया जा रहा है, यदि समय रहते राज्य शासन इस पर पहल नहीं करती और कर्मचारियो की अनदेखी करती है तो आगामी दिनो मे फेडरेशन चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगी।*
ज्ञापन रैली में के के गंजीर, जवाहर ठाकुर, अशोक गोटा, उदय देवांगन,बसंत सिन्हा, शिव देवांगन, सूर्यकांत देवांगन, विजय रॉय, सी आर बनपेला, वीरेंद्र मेहता, लक्ष्मण सिन्हा, जैन लाल तेता, अमृत बघेल, बोधन साहू, लिलेश्वर बघेल, अवधेश नेताम, चेतन राम जैन, दुर्गा प्रसाद नेताम, दाऊ लाल सेन, संत लाल खवास, जितेंद्र भास्कर, बिरजू पटेल, सरिता ठाकुर, पुनीता मरकाम, अजय नागवंशी, दीपक ठाकुर, दुलेश ठाकुर एवं अन्य सभी विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे ।



