Featureकांकेरछत्तीसगढ़

पद्म पुरस्कार-2027 हेतु नामांकन 31 मई तक आमंत्रित

उत्तर बस्तर कांकेर, भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन एवं अनुशंसा आमंत्रित किए गए हैं। राज्य आयुक्त दिव्यांगजन छत्तीसगढ़ द्वारा जारी निर्देश के अनुसार दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के नाम प्रस्तावित किए जाएंगे।
कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा नगरपालिका एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि जिले के पात्र संस्थाएं एवं व्यक्तियों से 31 मई तक भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल
https://awards.gov.in/
पर ऑनलाइन आवेदन कराएं।

Related Articles

Back to top button