Featureकांकेरछत्तीसगढ़

विवाह का झांसा देकर छह साल शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी कांकेर में गिरफ्तार

कांकेर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती ने विवाह का प्रलोभन देकर वर्ष 2020 से 13 मई 2026 तक छह वर्ष शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। आरोपी सागर देवनाथ (38) निवासी सिंगारभाटा ने बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला कि सागर देवनाथ के खिलाफ वर्ष 2017 में भी धारा 495, 494, 498(ए), 506(बी) के तहत मामला दर्ज था।

कांकेर पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर धारा 64(1), 64(2)(द्व), 296, 115(1), 89 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी सागर देवनाथ को उसके ग्राम सिंगारभाट स्थित निवास से घेराबंदी कर पकड़ा। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल दाखिल कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button