Featureकांकेरछत्तीसगढ़

चारामा में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 14 मशीनें और 9 हाईवा वाहन जप्त, अवैध रेत खनन पर रोक

उत्तर बस्तर के कांकेर जिले में खनिज विभाग ने चारामा क्षेत्र में संचालित रेत खदानों की सघन जांच की और कई खदानों में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर बड़ी कार्रवाई की।

जांच के दौरान कुल 14 मशीनें और 9 हाईवा वाहन जब्त किए गए। इसके अलावा, संबंधित सरपंचों को नोटिस जारी कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


जब्त की गई मशीनें और वाहन

  • करिहा रेत खदान: 3 मशीन
  • भिरौद रेत खदान: 3 मशीन
  • मचांदूर रेत खदान: 3 मशीन
  • भिलाई रेत खदान: 3 मशीन
  • भूईगांव रेत खदान: 1 मशीन
  • अरौद रेत खदान: 1 मशीन
  • वाहन जब्ती: 3 लोड हाईवा और 6 खाली हाईवा

जांच दल ने ग्रामीण पंचायत जैसाकर्रा में अवैध उत्खनन करते हुए 3 मशीनें भी जब्त कीं।


जिले की रेत खदानों की स्थिति

  • जिले में कुल 15 रेत खदानें संचालित हैं।
  • संचालन ग्राम पंचायतों और स्व सहायता समूहों के माध्यम से किया जा रहा है।
  • वित्तीय वर्ष 2025-26:
    • 76,62,572 रुपये रॉयल्टी
    • 1,56,89,208 रुपये प्रीमियम
  • वित्तीय वर्ष 2026-27 (अब तक):
    • 2 लाख रुपये रॉयल्टी
    • 4,32,000 रुपये प्रीमियम

विभाग की कार्रवाई और निगरानी

  • पट्टा शर्तों का उल्लंघन करने पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में 8,50,000 रुपये अर्थदंड वसूला गया।
  • वर्ष 2026-27 में अब तक 3,25,000 रुपये अर्थदंड वसूल किए गए।
  • अवैध रेत परिवहन के 99 प्रकरण 2025-26 में दर्ज और 99 वाहन जप्त किए गए।
  • वर्ष 2026-27 में अब तक 39 वाहन जप्त और 8,15,736 रुपये की समझौता राशि वसूली गई।
  • वर्षा ऋतु में रेत की उपलब्धता बनाए रखने के लिए 16 अस्थायी रेत भंडारण लाइसेंस स्वीकृत किए गए।

Related Articles

Back to top button