Featureस्वास्थ्य

गर्मी से बचने के लिए प्याज रखने का तरीका, कितना असरदार है ये नुस्खा?

गर्मियों के आते ही लू का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। खासकर उत्तर भारत में तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों की सेहत पर भारी पड़ती हैं। ऐसे में लोग गर्मी से बचने के कई तरीके अपनाते हैं और उसमें से एक तरीका केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया है। उनका कहना है कि वह गाड़ी में AC नहीं चलाते हैं और 51 डिग्री तापमान वाली गर्मी और गर्म हवा के थपेड़ों का सामना करने के लिए जेब में प्याज रखते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में जेब से प्याज निकालकर लोगों को दिखाया और कहा कि जेब में प्याज रखो और गर्मी से बचे रहो। लेकिन क्या वाकई जेब में प्याज रखने से लू नहीं लगती है और ये तरीका कितना असरदार है। हम आपको सबकुछ इस लेख में बताने जा रहे हैं।

प्याज में क्या-क्या पाया जाता है

प्याज विटामिन C, विटामिन B6, फोलेट, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट (जैसे क्वेरसेटिन), सल्फर कंपाउंड्स और भरपूर पानी पाया जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है और यही कारण है कि लोग गर्मी में प्याज ज्यादा खाते हैं, जिससे शरीर भी ठंडा रहे।

प्याज लू से कैसे बचाएगी

पुराने जमाने से ही लोगों का ऐसा मानना रहा है कि प्याज गर्मी में खाने और साथ में रखने से लू और तेज गर्मी के प्रकोप से बचा जा सकता है। जैसे बचपन में हमारी नानी हमें खाने के साथ प्याज जरूर खिलाती थीं और कहती थीं स्कूल जाते हो लू नहीं लगेगी। ये तरीका बड़े-बुजुर्ग मानते थे और इसे आज भी कुछ लोग मानते हैं।

क्या कहता है साइंस

साइंस के अनुसार, प्याज खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कम्पाउंड क्वेरसेटिन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर को ठंडक देते हैं। इसे खाने से शरीर का तापमान सामान्य रहता है और हाइड्रेटेड भी। लेकिन साथ में रखने से ये आपको गर्मी या लू से बचा सकती है, इसका अभी तक कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, जब आप जेब में प्याज रखते हैं तो इससे शरीर के तापमान में कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसका सीधा मतलब है कि प्याज खाने से शरीर को ठंडक मिलती है लेकिन इसे साथ में रखने से आप हीटस्ट्रोक या लू से नहीं बच सकते हैं।

तेज गर्मी और लू से बचने के लिए क्या करें

तेज गर्मी और लू से बचने के लिए एक्सपर्ट के बताए कुछ असरदार तरीके हैं, जिन्हें आप अपना सकते हैं। चलिए इनके बारे में बताते हैं-

-मुंह और सिर पर कपड़ा बांध लें

-नारियल पानी, तरबूज, खीरा जैसे फल खाएं

-ग्लूकोज पानी पिएं या हर आधे घंटे पर पानी पीते रहें

-ढीले और हल्के कपड़े पहनें

-बहुत जरूरी ना हो तो दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बाहर ना निकलें।

Related Articles

Back to top button