Featureराष्ट्रीय

आशा भोसले को श्रद्धांजलि: तिरंगे में लिपटीं सुरों की मलिका, सचिन और तब्बू हुए इमोशनल

गायिका आशा भोसले के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। सेलेब्स उनके मुंबई स्थित आवास, कासा ग्रांडे, में उनके अंतिम दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इस बीच, आशा भोसले के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लिपटा देख फैंस की आंखें नम हो गई हैं। बता दें, ‘सुरों की मलिका’ आशा भोसले को उनके अंतिम सफर पर राजकीय सम्मान दिया गया है।

तबू को गले लगाकर रो पड़ी पोती जनाई

अंतिम दर्शन के दौरान बेहद भावुक कर देने वाले पल देखने को मिला। जब तबू, आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं तब वह उन्हें तिरंगे में लिपटा देख इमोशनल हो गईं। इसके बाद वह आशा भोसले की पोती जनाई भोंसले से मिली और उन्हें गले लगाकर सांत्वना देती नजर आईं। जनाई अपनी दादी के जाने से काफी टूट गई हैं।

सचिन तेंदुलकर की आंखों में आए आंसु

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ समय बिताया और जनाई को सांत्वना दी। इस दौरान उनकी भी आंखें नम हो गईं।

यहां देखिए तस्वीरें

इन हस्तियां ने भी किए अंतिम दर्शन

इनके अलावा संगीतकार एआर रहमान, दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख, एक्टर रितेश देशमुख ने भी आशा भोंसले के घर पहुंचकर अपनी चहेती गायिका को अंतिम विदाई दी।

आखिरी गाना

आशा भोंसले ने हाल ही में ब्रिटिश ग्रुप ‘गोरिल्लाज’ के साथ अपना आखिरी गाना ‘द शैडो लाइट’ रिकॉर्ड किया था। मार्च में अपनी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने वाराणसी और गंगा के महत्व पर बात करते हुए लिखा था, ‘जीवन का अर्थ और पृथ्वी पर मेरा उद्देश्य मुझे अब समझ आया है।’

शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार

अंतिम दर्शन: दोपहर 2 बजे तक लोअर परेल स्थित उनके निवास पर अंतिम दर्शन का सिलसिला जारी रहेगा।

अंतिम यात्रा: दोपहर 4 बजे के बाद उनकी अंतिम यात्रा शिवाजी पार्क के लिए रवाना होगी।

अंतिम संस्कार: वहीं शाम 5 बजे शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

भोसले परिवार में अब कौन-कौन है?

आशा भोसले की शनिवार को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। जनाई ने पोस्ट शेयर कर बताया था कि थकावट और लंग इन्फेक्शन के कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं रविवार के दिन 92 साल की उम्र में मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने के बाद अब उनके परिवार में उनका बेटा आनंद भोसले, पत्नी और पोती जनाई हैं।

Related Articles

Back to top button