Featureछत्तीसगढ़

रायपुर में विदेश मंत्री एस. जयशंकर: आईआईएम के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

  रायपुर। विदेश मंत्री एस जयशंकर शनिवार सुबह रायपुर पहुंचे। वे नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए यहां आए हैं। रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर विदेश मंत्री का स्वागत शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और संस्थान के प्रतिनिधियों ने भी उनका अभिनंदन किया। स्वागत के बाद वे सीधे एयरपोर्ट से नवा रायपुर स्थित आईआईएम परिसर के लिए रवाना हो गए। दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री स्टूडेंट्स को संबोधित करेंगे। अपने संबोधन में वे मैनेजमेंट, लीडरशिप, वैश्विक परिप्रेक्ष्य और करियर से जुड़े टिप्स देंगे। कार्यक्रम में सफल छात्रों को डिग्री और मेडल दिए जाएंगे।कार्यक्रम समाप्त होने के बाद विदेश मंत्री आज ही रायपुर से वापस रवाना हो जाएंगे। उनका वापसी कार्यक्रम दोपहर 2 बजे निर्धारित है।

Related Articles

Back to top button