
उत्तर बस्तर कांकेर, जिले में ग्राम पंचायत सचिव के 18 पदों पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच उपरांत पात्र एवं अपात्र आवेदकों की सूची जारी कर दी गई है। दावा-आपत्ति के निराकरण पश्चात 2118 आवेदक पात्र एवं 479 अपात्र पाए गए।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार विज्ञापन की शर्तों के अधीन पात्र अभ्यर्थियों में से 01 पद के विरूद्ध 05 अभ्यर्थियों का चयन कर मेरिट के आधार पर कम्प्यूटर कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन 05 अप्रैल 2026 को प्रातः 9ः30 बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, माकड़ी सिंगराय में किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक योग्यता, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र की मूल प्रतियां तथा फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। पात्र अभ्यर्थियों की सूची जिला पंचायत एवं संबंधित जनपद पंचायतों के सूचना पटल तथा जिले की वेबसाइट www.kanker.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है।



