
उत्तर बस्तर कांकेर, राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना के सभी हितग्राहियों का ई-केवायसी कराने के निर्देश दिए दिए गए हैं। ऐसी महिलाएं जो महतारी वंदन योजना के लाभार्थी हैं तथा जिनका आधार प्रमाणीकरण (ईकेवाईसी) नहीं हुआ है, ऐसे सभी हितग्राहियों का ई-केवाईसी का कार्य त्रुटिरहित एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाना है। जिले के लगभग 01 लाख 80 हजार महिला हितग्राहियों का ई-केवाईसी कराया जाना है।
कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने महतारी वंदन योजना के समस्त हितग्राहियों का ई-केवाईसी कराने के निर्देश जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी और सीएससी डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को दिए हैं। ई-केवायसी कार्य प्रारंभ करने के पूर्व सभी वी.एल.ई., सीएससी ऑपरेटर्स एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षकों को ई-केवायसी प्रशिक्षण कराये जाने के लिए विकासखण्डवार तिथि निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण के लिए निर्धारित तिथि अनुसार 30 मार्च को जनपद पंचायत कांकेर में, 01 अप्रैल को जनपद पंचायत चारामा, 02 अप्रैल को जनपद पंचायत नरहरपुर में ई-केवायसी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार 04 अप्रैल को विकासखण्ड भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकोंदल के प्रतिभागियों को जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर में, 06 अप्रैल को जनपद पंचायत अंतागढ़ और 07 अप्रैल को कोयलीबेड़ा/पखांजूर के प्रतिभागियों को जनपद पंचायत पखांजूर में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।



