
महतारी वंदन योजना में एक भी माताओं या बहनों का फ़ार्म को अपात्र किया तो होगा आंदोलन – वाधवानी
kanker news.
चुनाव के समय भाजपा द्वारा बांटे गए फॉर्म व अभी के फॉर्म में जमीन आसमान का फर्क
भानुप्रतापपुर- पार्षद एवं प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव पंकज राज वाधवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहां की महतारी वंदन योजना के तहत एक भी महिलाओं का फॉर्म अपात्र हुआ तो होगा आंदोलन वाधवानी ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत चुनाव में घर-घर जाकर भाजपा के नेताओं ने महिलाओं से फॉर्म भरवा कर वादा किया था की प्रत्येक घर में सभी शादी शुदा महिलाओं को प्रत्येक माह ₹1000 मिलेगा । जिसको लेकर माताओं व बहनों ने भाजपा के जुमले में प्रभावित हो कर भाजपा के पक्ष में मतदान भी किया परंतु हमेशा की तरह भाजपा अपनी दोहरी नीतियों के लिए जानी जाती है आज पुनः उसका परिचायक देते हुए महतारी वंदन योजना का फॉर्म शासन के द्वारा ग्राम पंचायत नगर पंचायत एवं नगर पालिका नगर, निगम व महिला बाल विकास मार्फत भरवारा जा रहा है चुनाव के वक्त घर-घर भरे जाने वाले फॉर्म वह आज के फॉर्म में जमीन आसमान का अंतर है चुनाव के वक्त भाजपा नेताओं के द्वारा जो फॉर्म भराया गया था उसमें किसी भी प्रकार की फॉर्मेलिटी कागजात का उल्लेख नहीं था परंतु आज जो फार्म भरवारा जा रहा है उसमें विभिन्न प्रकार के दस्तावेज राशन कार्ड पैन कार्ड आधार कार्ड निवास प्रमाण पत्र विवाह प्रमाण पत्र आयु समय सीमा मांगे जा रहे हैं और ही साथ ही कहा जा रहा है कि दस्तावेज की जांच की जाएगी वह पात्र एवं अपात्र की सूची तैयार करने के बाद इस योजना का लाभ महिलाओं को दिया जायेगा । तत्कालीन कवर्धा के प्रत्याशी व वर्तमान में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मंचों से घोषणा की थी कि प्रत्येक घर में चाहे जितनी भी शादीशुदा है महिला हो चाहे वह कलेक्टर की पत्नी हो या मिनिस्टर की हर विवाहित महिला को 1000 दिया जायेगा घर में तीन महिलाए हैं तो 3000 हजार चार हैं तो चार हजार मिलेगा तो अब यह नियम कानून क्यों ? बिना किसी फॉर्मेलिटी के कागजात के सभी वर्गों को सामान्य मानकर गांव शहर अमीर गरीब सभी महिलाओं को वादे अनुसार राशि दे भाजपा ने सभी वर्गों के साथ छल किया है चाहे वह किसान ,मजदूर या युवा हो सरकार बनते ही इन्होंने माताओं को भी नहीं छोड़ा जो आज महतारी वंदन योजना में भी छल करने की कोशिश कर नाम काटने की तैयारी कर रही हैं परंतु भाजपा सरकार ने अगर महिलाओं के साथ छल करने की कोशिश की वह एक भी महिलाओं का फॉर्म रिजेक्ट या अपात्र किया तो युवा कांग्रेस के बैनर से महिलाओं के साथ आंदोलन होंगे ।




