Featureमनोरंजन

अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की केमिस्ट्री: ‘भूत बंगला’ का गाना ‘तू ही दिसदा’ हुआ रिलीज

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला का इंतज़ार फैंस को काफ़ी समय से है और ऐसे में फ़िल्म का नया गाना “तू ही दिसदा” रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है।

इस गाने पर अरिजीत सिंह की आवाज का जादू चला है, जो रोमांटिक गानों में हमेशा अलग ही इमोशन ले आती है.

उनके साथ निकिता गांधी की सॉफ्ट और क्लियर वोकल्स अच्छी तरह ब्लेंड होती हैंम्यूजिक दिया है प्रीतम ने, जो मेलोडी-ड्रिवन हिट्स के लिए जाने जाते हैं

सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला।साथ ही इस गाने को “चार्टबस्टर” टैग भी मिल गया

अरिजीत की आवाज को उनके फैंस “मैजिक” कह रहे हैं। कुल मिलाकर, ये गाना एक क्लासिक रोमांटिक ट्रैक की फील देता है—और अगर यही ट्रेंड रहा, तो फिल्म की ओपनिंग पर भी इसका पॉजिटिव असर पड़ सकता है।

फिल्म और टीम

फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं प्रियदर्शन, जो कॉमेडी और एंटरटेनिंग फिल्मों के लिए मशहूर हैं।लीड रोल में हैं अक्षय कुमार और वामिका गब्बी।इससे पहले रिलीज हुआ गाना “राम जी भला करेंगे” भी ऑडियंस को पसंद आया था। फिल्म ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button