Featureकांकेरछत्तीसगढ़

ग्रीष्मकाल के मद्देनजर आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन समय में परिवर्तन

उत्तर बस्तर कांकेर, प्रदेश में गर्मी की अधिकता के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मकाल की अवधि में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि आगामी 01 अप्रैल से 30 जून तक जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन की समयावधि 6 घण्टे से घटाकर 4 घण्टे की गई है। समयावधि में उक्त परिवर्तन करने पर आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन प्रातः 07 से 11 बजे तक किया जाएगा। ग्रीष्मकाल समाप्ति के उपरांत 01 जुलाई से पुनः आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन सुबह 9.30 से अपराह्न 3.30 बजे तक 6 घण्टे के लिए किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button