Featureछत्तीसगढ़

सफाई कर्मियों की मौत का मामला: पुलिस ने दर्ज किया FIR, राष्ट्रीय आयोग ने लापरवाही पर उठाए सवाल

रायपुर।राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल बीएसयूपी कालोनी सिमरन सिटी संतोषी नगर  पहुंचे। जहां उन्होंने रामकृष्ण अस्पताल में मृत तीन सफाई कर्मियों के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने अस्पताल जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ निगम आयुक्त विश्वदीप भी रहे।

शाम के बाद सीवरेज की सफाई कराना गैरकानूनी

हरदीप सिंह ने उनसे अस्पताल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान बरती गई लापरवाही पर गंभीर नाराजगी जताई। सिंह ने सफाई के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन होने की बात कही। उनका कहना था कि शाम रात को सफाई कराना गैर कानूनी है। उन्होंने घटना की जांच की घोषणा भी की।

इस बीच मंगलवार देर शाम हुई घटना के 24 घंटे बाद पुलिस ने कल सफाई ठेकेदार किशन सोनी पर गैर इरादतन हत्या की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

Related Articles

Back to top button