Featureछत्तीसगढ़

शांति समिति की बैठक 27 फरवरी को

उत्तर बस्तर कांकेर, आगामी मार्च माह में होलिका दहन, होलिकोत्सव, रंग पंचमी, माता कर्मा जयंती, गुड़ी पाड़वा, चेट्रीचंड्र, ईदुल फितर, रामनवमी, महावीर जयंती सहित अप्रैल माह में डॉ. अम्बेडकर जयंती, चैत्र नवरात्रि एवं गुड फ्राइडे जैसे पर्व आयोजित होंगे। जिले में इन त्यौहारों के दौरान कानून एवं शांति सद्भाव बनाए रखने के लिए परिचर्चा एवं शांति समिति की बैठक शुक्रवार 27 फरवरी को दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में आहूत की गई है। उक्त बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

Back to top button