
धुरंधर मूवी साल 2025 की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। मूवी के कॉन्टेंट को लेकर लोगों की दो तरह की राय रही। कुछ को मूवी देखकर बहुत मजा आया तो कई ने इसे प्रोपागैंडा फिल्म बताया। शत्रुघ्न सिन्हा अब फाइनली धुरंधर देखने का समय निकाल पाए हैं। उन्होंने मूवी पर एक लंबा ट्वीट किया है और इसकी पूरी टीम को मेन्शन करके खूब तारीफ की है। शत्रुघ्न ने धुरंधर से अपने फेवरिट गाने भी बताए और लिखा है कि ये बार-बार सुनने का मन कर करता है।
कौन कहता है प्रोपागैंडा फिल्म?
ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा है, ‘वाह! अभी-अभी सबसे चर्चित फिल्म ‘धुरंधर’ देखी, जो वाकई में एक मास्टरपीस है। लोग इसे ‘प्रोपेगेंडा’ फिल्म कह रहे हैं? भाई, फिल्म तो बस फिल्म होती है। यह एक शानदार, दिलचस्प और मनोरंजन से भरपूर फिल्म है, जिसे पूरी ईमानदारी के साथ बनाया गया है। बैंकॉक (थाईलैंड) में जो पाकिस्तान के सेट्स बनाए गए हैं, वो बेहद असली और खूबसूरत लगते हैं। तकनीकी रूप से यह फिल्म बेमिसाल है, इसकी एडिटिंग और सिनेमैटोग्राफी लाजवाब है। पूरी टीम और कलाकारों को इस विजुअल ट्रीट के लिए बहुत-बहुत बधाई! हर किसी ने पर्दे पर अपनी छाप छोड़ी है।’

एक्टर्स और डायरेक्टर की तारीफ
शत्रुघ्न सिन्हा ने इसके आगे कास्ट को टैग करके लिखा है, हमारे अपने रणवीर इस किरदार के लिए एकदम फिट हैं, उन्होंने आउटस्टैंडिंग काम किया है। महान सुनील दत्त साहब के सुपुत्र संजय दत्त ने बहुत ही शानदार परफॉर्म किया है। हमारे प्यारे विनोद खन्ना के बेटे अक्षय ने एक अलग रोल करके अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उनकी परफॉरमेंस उम्दा और दिल जीत लेती है। आदित्य धर ने बहुत बढ़िया डायरेक्शन दिया हौ यूट्यूब से सही तरह से मार्केटिंग की है। सोने पर सुहागा हमारे दोस्त राकेश बेदी हैं, उन्होंने जिस संतुलन के साथ यह रोल निभाया है, वो सिर्फ वही कर सकते थे। फिल्म म्यूजिक और कोरियोग्राफी, खासकर ‘शरारत’ और ‘इश्क जलाकर-कारवां’ने क्रांति ला दी है। ये गाने बार-बार सुनने का मन करते हैं।
सिनेमा का मास्टरस्ट्रोक
शत्रु लिखते हैं, ‘हमारी चार्मिग सौम्या टंडन ने भी पावरफुल कैमियो किया है। धुरंधर की टीम का परफॉर्मेंस और काबिलियत अब रोल मॉडल के तौर पर देखा जा सकता है। सबसे डिमांड में रहने वाले और सफल फिल्ममेकर आदित्य धर का ये मास्टरपीस कभी ना भूला जाने वाली सिनेमैटिक ट्रीट है। सच कहें तो मास्टरस्ट्रोक है। इंडियन सिनेमा जीते रहो, जय हिंद।’
बताते चलें, धुरंधर का पार्ट 2 मार्च 19 2026 को रिलीज हो रहा है।



