Featureछत्तीसगढ़

अपहरण की बड़ी साजिश फाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

रायपुर। अपहरण कर बंधक बनाकर वसूली की साजिश को रायपुर पुलिस ने नाकाम कर दिया है, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत घोराही तालाब रामकुंड क्षेत्र में दो व्यक्तियों को अवैध रूप से बंधक बनाकर मारपीट की जा रही है। सूचना मिलते ही डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल द्वारा मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए।एडिशनल डीसीपी राहुल देव शर्मा एवं एसीपी इशु अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना आजाद चौक की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना की गई। क्षेत्र की घेराबंदी कर योजनाबद्ध तरीके से सघन तलाशी ली गई।

संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक झोपड़ी में रेड कार्रवाई की गई, जहां से जीवन यदु(धमतरी) एवं राकेश शर्मा (धमतरी) को सकुशल मुक्त कराया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि लगभग 2 लाख रुपये के लेन-देन विवाद के चलते आरोपियों ने सुनियोजित षड्यंत्र रचकर दोनों को करबला तालाब के पास से अगवा कर बंधक बना लिया था। हथियारों के बल पर मारपीट कर जबरन जमीन के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए तथा नगद राशि, बैंक दस्तावेज, मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल लूट ली गई। पुलिस की त्वरित रणनीतिक कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक वारदात को समय रहते विफल कर दिया गया।

सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 42/2026* अंतर्गत धारा 308(5), 296, 351(3), 127(8), 115(2), 117(2), 61, 140(1), 310(2), 111 बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश जारी है।

6 अपराधी गिरफ्तार

01. कामरान अब्बास पिता अन्नूहसन उम्र 29 साल निवासी शिव नगर हाण्डीपारा थाना आजाद चौक रायपुर।

02. नवीन उर्फ नन्नू ढीमर पिता शैलेन्द्र ढीमर उम्र 19 साल निवासी रामकुण्ड यूनियन क्लब पास थाना आजाद चौक रायपुर।

03. लक्की निषाद उर्फ छोटा चिकन पिता राजू निषाद उम्र 19 साल निवासी रामकुण्ड सतबहनिया मंदिर के पास थाना आजाद चौक रायपुर।

04. राकेश धीवर पिता रवि धीवर उम्र 24 साल निवासी रामकुण्ड खाटू श्याम मंदिर होरीलाल डेयरी के पास थाना आजाद चौक रायपुर।

05. अनिल धीवर पिता बलीराम धीवर उम्र 30 साल निवासी रामकुण्ड खाटू श्याम मंदिर होरीलाल डेयरी के पास थाना आजाद चौक रायपुर।

06. हरिओम सोनकर पिता स्व. रामलाल सोनकर उम्र 47 साल निवासी रामकुण्ड यूनियन क्लब पास थाना आजाद चौक रायपुर।

Related Articles

Back to top button