
मृणाल ठाकुर ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उनके एक्स बॉयफ्रेंड को उनके गुड लुकिंग हीरो के साथ काम करने पर जलन होती थी।
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म आ रही है दो दीवाने शहर में। इस फिल्म का दोनों खूब जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। ऐसे ही एक प्रमोशन के दौरान मृणाल बताती हैं कि कैसे उनके एक्स बॉयफ्रेंड को एक्ट्रेस के गुड लुकिंग स्टार ऋतिक रोशन और शाहिद कपूर के साथ काम करने से जलन होती थी।

क्यों होती थी बॉयफ्रेंड को जलन
दरअसल, मृणाल से पूछा गया कि क्या वह सिक्योर इंसान हैं या फिर इनसिक्योर। मृणाल फिर अपनी एक स्टोरी बताती हैं कि कैसे उनके एक्स बॉयफ्रेंड को पसंद नहीं था एक्ट्रेस का किसी गुड लुकिंग एक्टर संग काम करना। वह बोलती हैं, ‘करियर के शुरू के स्टेज में मैंने ऋतिक रोशन और फिर शाहिद कपूर के साथ काम किया। मैं लॉन्ग डिस्टेंस पर्सन हूं। मुझे लगता है यह बेस्ट है क्योंकि फिर आप अपने काम पर फोस कर पाते हो।’
मैंने कभी नहीं कहा फिट बॉडी वाला पार्टनर चाहिए
मृणाल ने कहा, ‘वो इंसान जो स्कैंडिनेवियाई था, उसे लगता था कि मैं शूटिंग के बाद उनहीं गुड लुकिंग आदमियों के साथ घूमती है। इसके बाद वह वर्क आउट करने लगा। उसने कुछ 15-17 किलोग्राम कम कर दिए थे। उसने मसल्स बनाएं। लेकिन फिर एक पॉइंट के बाद मुझे पता चला कि उसने वर्कआउट करना बंद कर दिया था और खाना खाने लगा। इसके बाद उसका 20 किलोग्राम वजन बढ़ गया। वो कहने लगा कि वह थक गया है, लेकिन मैं उससे बोलती कि मैंने कभी उसे वजन कम करने को कहा ही नहीं। ये उसकी इनसिक्योरिटी थी। मैंने कभी उसे ऐसा नहीं कहा कि मुझे एक बॉडी वाले लड़के को डेट करना है।’
बता दें कि मृणाल ने ऋतिक के साथ साल 2019 में फिल्म सुपर 30 में काम किया था। वहीं 2022 में उन्होंने शाहिद कपूर के साथ जर्सी फिल्म में काम किया था।
सिद्धांत को किस बात की होती थी इनसिक्योरिटी
सिद्धांत ने अपने कॉलेज में पैसे वालों के शो ऑफ को लेकर बात की। वह बोले ऐसा इसलिए था क्योंकि जिस लड़की पर उन्हें क्रश था वो पैसे वाली थी।
दोनों की प्रोफेशनल लाइफ
मृणाल की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो टीवी पर काम करने के बाद उन्होंने साल 2018 में लव सोनिया फिल्म से हिंदी मूवीज में अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने सुपर 30, बाटला हाउस, घोस्ट स्टोरीज, तूफान, धमाका, जर्सी, सीता रमम, लस्ट स्टोरीज 2, सन ऑफ सरदार 2 में काम कर चुकी हैं।
अब मृणाल, डकैट अ लव स्टोरी, है जवानी तो इश्क होना है और पूजा मेरी जान में नजर आएंगी।
वहीं सिद्धांत लास्ट धड़क 2 में नजर आए थे तृप्ति डिमरी के साथ। फिल्म हालांकि ज्यादा अच्छी तली नहीं। अब वह दो दीवाने शहर में के बाद दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग में नजर आएंगे।



