Feature

चित्रकोट महोत्सव-2026: कल से होगा भव्य आयोजन

जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध और एशिया के नियाग्रा के नाम से विख्यात चित्रकोट जलप्रपात के पावन तट पर 18 फरवरी से दो दिवसीय चित्रकोट महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। राज्य शासन और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सहयोग से आयोजित इस रजत महोत्सव का उद्घाटन समारोह 18 फरवरी को संध्या 4 बजे चित्रकोट जलप्रपात ग्राउंड में आयोजित होगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन मंत्री केदार कश्यप होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बस्तर के सांसद महेश कश्यप द्वारा की जाएगी। समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव और चित्रकोट विधायक विनायक गोयल अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
इस महोत्सव के माध्यम से बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को वैश्विक पटल पर प्रदर्शित करने का प्रयास किया जा रहा है। उद्घाटन के इस विशेष अवसर पर दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल और जिला पंचायत बस्तर की अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। साथ ही नगर निगम जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डे, छत्तीसगढ़ राज्य बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी और छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, जिला पंचायत बस्तर के उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, केंद्रीय मर्यादित बैंक बस्तर के अध्यक्ष दिनेश कश्यप और चित्रकोट के सरपंच भंवर मौर्य और अन्य जनप्रतिनिधी भी मौजूद रहेंगे। यह महोत्सव न केवल कला और संस्कृति का संगम होगा, बल्कि स्थानीय लोक कलाकारों और स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों के साथ-साथ कबड्डी और वॉलीबॉल जैसी खेल प्रतियोगिताओं का भी केंद्र बनेगा। आयोजन समिति चित्रकोट महोत्सव 2026 ने समस्त नागरिकों से इस भव्य समारोह में सादर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button