Featureकांकेरछत्तीसगढ़

इच्छापुर में पशु मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन 09 फरवरी को

कांकेर / पशुधन विकास विभाग द्वारा सोमवार 09 फरवरी को ग्राम इच्छापुर के खेल मैदान में विकासखण्ड स्तरीय पशु मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्रीमती गीता रमेश गावड़े होंगी। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस मेले में दुधारू गाय, भैंस, उन्नत बछिया, बकरा-बकरी और पक्षियों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उत्कृष्ट पशुओं के पालकों को समारोह में पुरस्कृत भी किया जाएगा। विभाग ने क्षेत्र के किसानों और पशुपालकों को इस प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

Related Articles

Back to top button