Featureमनोरंजनराष्ट्रीय

फैंस के लिए खुशखबरी: सलमान, अजय और शाहरुख की ये 3 फिल्में हो रही हैं री-रिलीज

फरवरी के महीने में एक्टर सलमान खान, एक्टर अजय देवगन और एक्टर शाहरुख खान के फैंस के लिए काफी खास होने वाला है. दरअसल, सलमान की साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म तेरे नाम, अजय की साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म युवा और शाहरुख की साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म देवदास फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

फरवरी में दोबारा रिलीज होंगी ये तीन फिल्में

बता दें कि सलमान खान की फिल्म तेरे नाम 27 फरवरी को, एक्टर अजय देवगन की फिल्म युवा 20 फरवरी को और एक्टर शाहरुख खान की फिल्म देवदास 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

फिल्म देवदास में शाहरुख खान के अलावा ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार नजर आए थे. तो वहीं, युवा में अजय देवगन के अलावा विवेक ओबेरॉय और रानी मुखर्जी नजर आए थे. सलमान खान की फिल्म तेरे नाम में उनके साथ भूमिका चावला लीड रोल में थीं.

कितनी है तीनों फिल्मों की रेटिंग

तीनों फिल्मों की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें, तो तेरे नाम की रेटिंग 7.2 है. फिल्म देवदास की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है. वहीं, युवा की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है.

Related Articles

Back to top button