Featureकांकेरछत्तीसगढ़

महिला डॉक्टर के साथ बदसलूकी, अस्पताल में ओपीडी ठप

कांकेर। आज सिविल अस्पताल पखांजूर में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप है। क्योंकि स्वास्थ्य कर्मियों ने ओपीडी बंद कर दी है। जिससे इलाज की आस लेकर पहुंचे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों से मरीज अस्पताल परिसर के बाहर बैठे रहे, लेकिन न कोई पूछने वाला और न ही कोई इलाज हो सका। अस्पताल के भीतर सन्नाटा पसरा रहा। इस हड़ताल की वजह बनी बीती रात की एक गंभीर घटना। जहां स्थानीय भाजपा नेताओं पर महिला स्वास्थ्य कर्मी से बदसलूकी और अस्पताल में ताला जड़ने के आरोप लगे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।

पखांजूर का सिविल अस्पताल राजनीति का शिकार होता नजर आ रहा है। बीती रात भाजपा के पखांजूर मंडल अध्यक्ष दीपांकर राय अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि स्टाफ की कमी और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा किया गया। इस दौरान एक महिला डॉक्टर से अभद्र व्यवहार किया गया और आक्रोश में आकर अस्पताल के मुख्य गेट में ताला तक जड़ दिया गया।

हंगामे की सूचना मिलते ही तहसीलदार मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद ताला खुलवाया गया। लेकिन इस घटना से आहत स्वास्थ्य कर्मियों ने आज ओपीडी और इलाज सेवाएं बंद कर दी। इसका सीधा खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम ने विपक्ष को भी बैठे-बिठाए बड़ा मुद्दा दे दिया है।

Related Articles

Back to top button