Featureराष्ट्रीय

राष्ट्रपति मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ ने सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस पर पूर्व सैनिकों को सलाम किया

नयी दिल्ली,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस पर देश के पूर्व सैनिकों के बलिदान और त्याग को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में “देश के पूर्व सैनिकों की वीरता, समर्पण और बलिदान” को याद करते हुए कहा कि उनका अटूट साहस हर भारतीय को प्रेरित करता रहता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मौके सैनिकों को श्रद्धांजलि देने और उनके प्रति आभार व्यक्त करने के अवसर होते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि पूर्व सैनिक देश के प्रति गहराई से समर्पित हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी एक्स पर “हमारे पूर्व सैनिकों और सेवारत कर्मियों के प्रति गहरी कृतज्ञता” व्यक्त करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि कि उनके बलिदान भारत की सीमाओं की जीवित ढाल बनते हैं और देश की रक्षा करते हैं। उन्होंने पूर्व सैनिकों, सेवारत कर्मियों और उनके परिवारों की गरिमा और कल्याण के प्रति पूर्ण एवं अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस हर साल 14 जनवरी को फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा, ओबीई, भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ की विरासत और उत्कृष्ट सेवा का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। वह 1953 में इसी दिन सेवानिवृत्त हुए थे।

Related Articles

Back to top button