Featureछत्तीसगढ़

आदिवासी किसान की जान जोखिम में: धान न बिकने पर जहर खाया, प्रशासनिक लापरवाही पर हंगामा

कोरबा: कोरबा जिले के हरदीबाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुटा निवासी आदिवासी किसान सुमेर सिंह ने धान खरीदी में आ रही लगातार परेशानियों से तंग आकर जहर का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि वह पिछले एक महीने से अपना धान बेचने के लिए भटक रहा था।

किसान को न तो धान बेचने के लिए टोकन मिल रहा था और न ही खरीदी प्रक्रिया में कोई स्पष्टता थी। आरोप है कि फड़ प्रभारी द्वारा उसे लगातार “आज-कल” कहकर टाल दिया जा रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में आ गया।

सुमेर सिंह ने अपनी समस्या को लेकर कलेक्टर जनदर्शन में भी आवेदन दिया था, लेकिन वहां से भी उसे कोई ठोस समाधान नहीं मिल सका। इससे उसकी निराशा और बढ़ गई।

जहर सेवन के बाद परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया। फिलहाल किसान का इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस सांसद ज्योत्सना महंत जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने किसान से मुलाकात कर उसकी स्थिति की जानकारी ली और परिजनों से चर्चा की।

Related Articles

Back to top button