Featureमनोरंजन

धुरंधर की धमाकेदार जीत: पुष्पा 2 को छोड़ा पीछे, वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर नजर

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर रिलीज के एक महीने बाद तक जबरदस्त कमाई कर रही है। भारत की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने यश की KGF 2 और राजामौली के डायरेक्शन में बनी RRR को पीछे छोड़ दिया है। अब धुरंधर का अगला निशाना अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 होने वाली है। लेकिन उसके लिए रणवीर की इस फिल्म को 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करना होगा। लेकिन इन दो मामलों में धुरंधर ने पुष्पा 2 को हरा दिया है।

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 की हिंदी भाषा में की गई कमाई को पीछे छोड़ दिया है। पुष्पा तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, इंग्लिश और हिंदी में रिलीज की गई थी। सिर्फ हिंदी में फिल्म ने 812 से 836 करोड़ तक का कलेक्शन किया था। लेकिन धुरंधर ने 840 करोड़ की कमाई कर ये साबित कर दिया है कि उससे बड़ी हिंदी फिल्म अभी बनी नहीं है।

इसके अलावा धुरंधर के नाम वो बड़ा रिकॉर्ड है जो पुष्पा 2 के नाम नहीं है। धुरंधर ने लगातार 28 दिनों तक डबल डिजिट में कमाई की है। ये काम तो अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 नहीं कर पाई।

लेकिन धुरंधर, पुष्पा 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन से अभी करोड़ों दूर हैं। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ पाना धुरंधर के लिए थोड़ा मुश्किल होगा। दोनों फिल्मों की कमाई देखें तो पुष्पा 2 ने वर्ल्डवाइड 1,742 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि धुरंधर अभी 1,240 करोड़ तक ही पहुंची हैं। इस टेबल से समझते हैं दोनों फिल्मों कलेक्शन।
फिल्म की कमाई

केटेगरी पुष्पा 2: द रूल (फाइनल) धुरंधर (31 वां दिन)
भारत नेट (हिंदी भाषा में) 812.14 करोड़ 820 करोड़
भारत नेट (सभी भाषाओं में) 1,234.10 करोड़ 840 करोड़*
इंडियन ग्रॉस 1,470 करोड़ 968 करोड़
ओवरसीज ग्रॉस 271 करोड़ 272 करोड़
वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1,742 करोड़ 1,240 करोड़
वर्डिक्ट ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर

बैन है फिल्म

बता दें, आदित्य धर की फिल्म धुरंधर को पाकिस्तान, UAE, सऊदी अरब समेत कई देशों में बैन किया गया है। इसके बावजूद फिल्म अन्य कई देशों जैसे अमेरिका में पसंद की जा रही है। धुरंधर का क्रेज दुनियाभर में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button