Featureकांकेरछत्तीसगढ़

शासकीय पालिटेक्निक कॉलेज में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस सह जागरूकता शिविर का आयोजन 

कांकेर l  राज्य उपभोक्ता आयोग रायपुर के निर्देशानुसार  राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज नथियानवागांव में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया l उक्त शिविर में जिला उपभोक्ता आयोग कांकेर की अध्यक्ष श्रीमती सुजाता जसवाल एवं सदस्य डाकेश्वर सोनी द्वारा राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाये जाने तथा उसके उद्देश्य के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार से बताया गया l जिला उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष सुजाता जसवाल द्वारा उपभोक्ता कानून की जानकारी उपस्थित लोगों को प्रदान कर ई हियरिंग एवं ई फाइलिंग के संबंध में विस्तार से बताते हुए कहा कि अब आमजन को उपभोक्ता कानून का लाभ प्राप्त करने के लिए जिला आयोग की दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और आप घर बैठे ही ई जागृति पोर्टल के द्वारा अपने मोबाईल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैँ l राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस में इस वर्ष डिजिटल जस्टिस के माध्यम से प्रकरणो का जल्द से जल्द निराकरण के संबंध में भी जानकारी दिया गया l
       इस अवसर पर शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ शैलेन्द्र सिंह, शिक्षक अभिजात शुक्ला, खाद्य विभाग से फूड इंस्पेक्टर उमेश सिन्हा, कॉलेज के शिक्षक शिक्षिकाये, विद्यार्थियों सहित जिला उपभोक्ता आयोग के कर्मचारी संजय कश्यप, रविंद्र ठाकुर, दीपक ध्रुव, भारती जाधव, मिथिला गोयल उपस्थित थे l

Related Articles

Back to top button