Featureछत्तीसगढ़

बालोद की खनिज अधिकारी मीनाक्षी साहू आज केबीसी में देंगी सवालों का जवाब, रात 9 बजे होगा प्रसारण

बालोद।  खनिज विभाग की महिला अधिकारी मीनाक्षी साहू बुधवार  3 दिसंबर को रात नौ बजे प्रसारित होने वाले टीवी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में नजर आएंगी। शो में मीनाक्षी अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर उनके पूछे जाने वाले सवालों का जवाब देंगी। यह सिर्फ मीनाक्षी साहू की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है,केबीसी तक पहुंचना उनके लिए सपनों की सफलता का प्रतीक है।परिवार और सहकर्मियों के अनुसार मीनाक्षी ने इस शो की तैयारी के लिए लगातार अभ्यास किया। उन्होंने सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता और तेज सोच के हर क्षेत्र में खुद को साबित किया।अब केबीसी के मंच पर उनकी भागीदारी न केवल उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि युवतियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

Related Articles

Back to top button