Featureछत्तीसगढ़

अबकी बार धान बेचकर मिले पैसों से खेतों की मरम्मत कराएंगे किसान तिलक कोर्राम

पांडरवाही के किसान ने 46.40 क्विंटल धान विक्रय कर सम्मानजनक राशि मिलने पर प्रदेश सरकार का माना आभार

उत्तर बस्तर कांकेर । कांकेर विकासखंड के ग्राम पांडरवाही निवासी 60 वर्षीय किसान तिलक कोर्राम अपना धान बेचकर उससे मिले पैसों से खेतों की मरम्मत व भूमि सुधार और समतलीकरण कराएंगे।

नाथियानावागांव स्थित उपार्जन केंद्र में पहुँचकर उन्होंने 46.40 क्विंटल धान का विक्रय किया। किसान कोर्राम ने बताया कि उनकी पत्नी के नाम पर 2.5 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें वे दोनों मिलकर खेती किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपनी कृषि भूमि के सुधार कार्य, समतलीकरण और मरम्मत कराएंगे। साथ ही यह भी बताया कि आगामी मड़ई-मेले में होने वाले पारिवारिक खर्च तथा अपने बच्चों के लिए नए कपड़े खरीदने में भी यह राशि सहायक होगी।

उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किए जाने के निर्णय का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह कदम किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित समर्थन मूल्य धान खरीदी नीति का लाभ पाकर किसान कोर्राम सहित जिले के किसान संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button