Featureकांकेरछत्तीसगढ़

बस्तर कमिश्नर ने एसआईआर संबंधी कार्यों का किया निरीक्षण

फार्म वितरण एवं डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा की

 

उत्तर बस्तर कांकेर 21 नवम्बर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत जिले में मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य बीएलओ के द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं के सत्यापन का कार्य आगामी 04 दिसम्बर तक किया जाएगा। इसी क्रम में बस्तर संभाग के संभागायुक्त श्री डोमन सिंह ने आज जिले में एसआईआर के तहत फार्म वितरण एवं डिजिटाइजेशन की प्रगति जानने मतदान केन्द्र नंदनमारा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों से अब तक किए गए सत्यापन की जानकारी ली तथा इसमें तेजी लाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही संबंधित ईआरओ को निर्धारित समय-सीमा में सम्पूर्ण सत्यापन का कार्य पूरी सावधानी व सर्तकता के साथ करने के निर्देश दिए। इसके पहले उन्होंने इंदिरा गांधी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय की आंतरिक बैठक में शामिल होकर विभागीय कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे, एसडीएम कांकेर श्री अरूण वर्मा, तहसीलदार पुष्पराज पात्र सहित राजस्व विभाग एवं निर्वाचन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button