
कांकेर / 12 से 14 नवम्बर तक आयोजित जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता में सेजेस जेपरा चरामा विद्यालय की बालिका टीम ने जूनियर वर्ग के फुटबॉल मुकाबले में भानुप्रतापपुर टीम को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया।
लगातार दूसरे वर्ष यह उपलब्धि हासिल कर टीम ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस सफलता के पीछे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और विद्यालय के व्यायाम अनुदेशक नीरज वाट्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने टीम को फुटबॉल के कौशल सिखाए और नियमित अभ्यास करवाया।
अब यह टीम कांकेर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगदलपुर जाएगी।
इस उपलब्धि पर कांकेर जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद, जिला खेल अधिकारी अनिल दहीवले, संजय जैन , स्कूल प्राचार्य शेख सज्जाद खान, हेड मास्टर तुलसीदास टांडिया,व्याख्याता स्वदेश शुक्ला,अंकालराम ध्रुव,योगेंद्र चंद्राकर,शशि तारक ,रितु ओट्टी,रेणुका साहु,बलराम जुर्री, किशन ओगरे,शिक्षक रामेश्वर टांडिया,दिनेश नेताम ,भोजराज नेताम दिलीप ठाकुर, रमेश भास्कर , दिलीप साहू ,बलराम टंडन , योगेश साहू आदि ने बधाई संप्रेषित की l



