Featureछत्तीसगढ़

ACB-EOW का भ्रष्टाचारियों पर हमला: कई आरआई के ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई

रायपुर। प्रदेश भर के अलग अलग जगहों पर एसीबी और ईओडब्लू की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जानकारी के मुताबिक दोनों ही इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों में एक साथ छापेमारी की है।

जिन जिलों में यह रेड कार्रवाई सामने आई यही उनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर, गरियाबंद और महासमुंद जिले का नाम शामिल है। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल यह छापेमारी पटवारी से आरआई बने अधिकारियों के घर पर के गई है। बता दें कि, 2024 में पटवारी से आरआई बनने के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 90 पदों के लिए आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत सरकार को मिली थी। इसी संबंध में यह रेड डाली गई है।

Related Articles

Back to top button