
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मंत्री ने मुख्यमंत्री को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और राज्य में हाल ही में नक्सलियों द्वारा किए गए ऐतिहासिक आत्मसमर्पण पर बधाई दी। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने प्रदेश में विकास, सुरक्षा और सामाजिक सामंजस्य को लेकर विचार विमर्श किया। खुशवंत साहेब ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने इस ऐतिहासिक आत्मसमर्पण को छत्तीसगढ़ की जनता और प्रशासन की सामूहिक सफलता बताया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय को गृह प्रवेश एवं परम् पूज्य पिता राजागुरु, धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी के अवतरण दिवस के कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति हेतु सादर आमंत्रित किया गया। मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहा कि वह कार्यक्रम में शामिल होकर समाज और धर्मिक समुदाय के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मंत्री खुशवंत साहेब का धन्यवाद किया और कहा कि राज्य में सामाजिक सद्भाव और विकास को बढ़ावा देने में सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का योगदान महत्वपूर्ण है।




