छत्तीसगढ़

सीएम साय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों को दी बधाई और शुभकामनाएं, संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर जताई प्रसन्नता

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस आज मनाया जा रहा ह और यह संघ के 100 वर्ष पूरे होने का ऐतिहासिक अवसर है। इस मौके पर राजधानी रायपुर में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं।वहीं आज सुबह 7 से 8 बजे तक 131 बस्तियों में पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शाखा स्तर पर अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें संघ के कार्यकर्ता और समर्थक भाग लिए। बता दें कि, विजयदशमी के दिन 1925 में संघ की स्थापना हुई थी और तब से संघ विजयादशमी उत्सव मानता चला आ रहा है। यह वर्ष संघ का शताब्दी वर्ष है और 2025 विजयादशमी से 2026 विजयादशमी तक संघ शताब्दी वर्ष मनाएगा।
इस मौके पर सीएम साय ने कहा कि, विश्व के सबसे बड़े सामाजिक संगठन ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ ने आज अपनी स्थापना के सौ वर्ष पूरे कर लिए हैं। इन सौ वर्षों के दौरान पूज्य स्वयंसेवकों ने अपने संघर्ष और बलिदान से माँ भारती के वैभव को पुनः स्थापित करने हेतु अतुलनीय योगदान दिया है। शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर, इस राष्ट्रभक्त संगठन के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button