
उत्तर बस्तर कांकेर 13 सितंबर 2025/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रविवार 14 सितम्बर को जिले के नरहरपुर में आयोजित कार्यक्रम में शरीक होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय बगिया, जशपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 1.40 बजे नरहरपुर स्थित अस्थायी हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके पश्चात् उन्मुक्त खेल मैदान नरहरपुर में आयोजित “ठाकुर जोहारनी” कार्यक्रम में दोपहर 1.45 से 2.45 के मध्य सम्मिलित होंगे। इस दौरान उनके द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा लोकार्पण भी किया जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात वे अपराह्न 3.15 बजे रायपुर के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे।



