मनोरंजन

अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदा करोड़ों का प्लॉट

Ram Mandir News. अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में करोड़ों का प्लॉट खरीदा है, जहां वो अपना नया घर बनाने वाले हैं. ऐसा करने वाले वो पहले बॉलीवुड स्टार हैं. मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार अमिताभ बच्चन ने अयोध्या के 7-स्टार प्रोजेक्ट ‘द सरयू’ में एक प्लॉट खरीदा है, जो कि सरयू नदी के पास स्थित है. इसके कंस्ट्रक्शन का काम मुंबई बेस्ड डेवलपर द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा को दिया गया है. प्रोजेक्ट की ये लोकेशन, श्री राम जन्मभूमि मंदिर से 15 मिनट की दूरी पर है. खबरों की मानें तो अमिताभ ने 10 हजार स्क्वायर फीट की जमीन खरीदी है. इसकी कीमत 14.5 करोड़ रुपए है. बता दें कि अयोध्या को ग्लोबल स्पिरिचुअल कैपिटल के नाम से जाना जाने लगा है. वहां राम मंदिर का निर्माण हो रहा है. 22 जनवरी को शहर राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होस्ट करेगा. ऐसे में अयोध्या का विकास भी तेजी से हो रहा है. कई नए प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया गया है.

Related Articles

Back to top button