छत्तीसगढ़

अल्टरनेट फाइनेंस विषय पर कार्यशाला 9 को

कांकेर। छत्तीसगढ़ में रेजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस योजना के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कांकेर द्वारा 09 सितम्बर को एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एमएसएमई महिला उद्यमियों, महिला स्व-सहायता समूहों एवं पारंपरिक कारीगरों को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, एनएसई, सिडबी एवं इनवॉइस मार्ट के सहयोग से “अल्टरनेट फाइनेंस“ के बार में जानकारी दिया जाएगा।

महाप्रबंधक टंकेश्वर देवांगन ने बताया कि यह कार्यशाला विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, महिला उद्यमी एवं स्वयं सहायता समूह, हस्तशिल्प, हथकरघा, खाद्य प्रसंस्करण, वनोपज आधारित उद्यम तथा ऐसे कारीगर एवं उत्पादक जो ऑनलाइन बिक्री के इच्छुक हैं, उनके लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि आनबोर्डिंग हेतु 03 वर्ष पुरानी इकाई जिसकी औसत वार्षिक टर्न ओवर राशि 30 करोड़ रूपए से अधिक होना चाहिए। उन्होंने जिले के एसे सभी इच्छुक उद्यमियों एवं लाभार्थियों को इस कार्यशाला में उपस्थित होने के लिए आग्रह किया गया है। अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कांकेर से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button