Featureकांकेरछत्तीसगढ़

ई-मार्केटिंग एवं डिजिटल मार्केटिंग पर कार्यशाला आयोजित

स्थानीय उद्यमी डिजिटल माध्यम से भी कर सकते हैं बाजार का विस्तार

उत्तर बस्तर कांकेर 05 सितम्बर 2025/ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कांकेर द्वारा आज जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमो ं(एमएसएमई), महिला उद्यमियों, स्व सहायता समूहों (एसएचजी) और पारंपरिक कारीगरों को डिजिटल माध्यम से बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यक्रम भारत सरकार की रैम्प येजना के अंतर्गत हुआ। कार्यशाला का शुभांरभ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र उत्तर बस्तर कांकेर के महाप्रबंधक टंकेश्वर देवांगन द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को डिजिटल मंचों से जोड़कर राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिलाई जा सकती है।
कार्यशाला में ई कॉसर्स प्लेटफार्म के डायरेक्टर व सीईओ एवं अन्य डिजिटल प्लेटफार्म के प्रतिनिधियों तथा राज्य परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी के प्रतिनिधियों ने व्यवसाय से व्यवसाय और व्यवसाय से उपभोक्ता हेतु विक्रेता पंजीकरण, उत्पाद सूचीकरण, प्रचार-प्रसार, और डिलीवरी व्यवस्था की जानकारी दी गई।
डिजीटल मार्केटिंग स़त्र में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर विक्रेता पंजीकरण के साथ-साथ सोशल मीडिया और मोबाइल ऐप्स के माध्यम से कम लागत में उत्पादों की ब्रांडिंग व बिक्री बढ़ाने के सरल उपाय बताए गए। वक्ताओं ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण पैकेजिंग, आकर्षक विवरण और ग्राहकों से नियमित संवाद स्थानीय उत्पादों को वैश्विक ब्रांड बनाने में सहायक होते हैं। राज्य परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी सीएसआईडीसी रायपुर के प्रतिनिधि द्वारा राज्य में चल रही रैम्प येजना की गतिविधियों जैसे उद्यमिता जागरूकता, निर्यात प्रशिक्षण, डिजिटल विपणन और वित्तीय पहुॅच पर विस्तार से जानकारी दी गई। सभी स़त्रों के बाद उद्यमियों के साथ सवाल-जवाब किया गया तथा उद्यमियों के शंका का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय उद्यमी, महिला उद्यमी समूह सदस्य, पारंपरिक कारीगर और स्थानीय एमएसएमई प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कांकेर के सभी प्रबंधक व अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button