

रायपुर।.कॉपरिट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत स्टेट बैंक के आंचलिक कार्यालय रायपुर एवं क्षेत्रीय कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में मेधावी एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को लैपटॉप प्रदान किए गए।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बैरन बाजार स्थित आंचलिक कार्यालय में आयोजित ध्वजारोहण समारोह के दौरान 14 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप सौंपे गए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने बैंक के इस कदम को शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी और उपयोगी बताया।
> “स्टेट बैंक ने हमें डिजिटल शिक्षा से जोड़कर बड़ा अवसर दिया है, इसके लिए हम हृदय से आभारी है. एक छात्र ने कहा।
कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक रायपुर अंचल श्री राकेश कुमार सिन्हा एवं क्षेत्रीय प्रबंधक रायपुर श्री दीपक कुमार सिन्हा सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अंचल प्रमुख श्री राकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि बैंकर्स आर्थिक मोर्चे पर तैनात सिपाही हैं। स्टेट बैंक ने कॉर्परिट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत समाज के प्रत्येक तबके की मदद में अग्रणी भूमिका निभाई है।”
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन मेजर माधुरी ने किया एवं आभार प्रदर्शन गौरव यादव द्वारा किया गया।



