Featureकांकेरछत्तीसगढ़

न्यू कम्युनिटी हॉल में लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

उत्तर बस्तर कांकेर 07 अगस्त 2025/ नगर के न्यू कम्युनिटी हॉल कांकेर में आज निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन में किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग एवं निजी क्षेत्र के अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यकतानुसार दवाइयां वितरित की गईं। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा मरीजों को चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री आशाराम नेताम के जन्म दिवस के अवसर पर सामाजिक सरोकार के तहत उक्त निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नगरपालिका कांकेर के अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button