Featureछत्तीसगढ़

विधायक व संसाद के प्रयासों से, सांकरा वालों की मांग हुई पूरी

रायपुर / धरसींवा विधानसभा अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 30 अंतर्गत ग्राम सांकरा (निकों) के ग्रामीणों ने हो रही सड़क पार करने की समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा और बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ दर्जनों गांव हैं. जिन्हें प्रत्येक दिन राष्ट्रीय राजमार्ग पास कर अपना काम करना होता है. इस दौरान कई तरह की घटनाएं हो जाती है. ग्रामीणों के पास आने-जाने का कोई दूसरा विकल्प नहीं है. इस जगह पर ओवर ब्रिज की व्यवस्था हो जाए तो ग्रामीणों को आने-जाने में सुविधा होगी, ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों को खासकर बरसात के दिनों मे अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों कि समस्याओं को समझते हुए विधायक अनुज शर्मा ने सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी व सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल को पत्र लिख कर ओवरब्रिज कि मांग किया था, ओवरब्रिज बनाने की मांग काफी समय से चली आ रही थी। लम्बी इंतज़ार के बाद मांग पूरी होने पर विधायक अनुज शर्मा ने ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 30 अंतर्गत ग्राम सांकरा (निकों) में ओवर ब्रीज निर्माण के बहुप्रतीक्षित मांग थी,हमारे निरंतर प्रयासों के बाद यहाँ ओवरब्रिज (VUP) बनाने की स्वीकृति मिल गई है हमारे मांग को अनुमति प्रदान करने पर मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी, माननीय रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हू ।इस ब्रीज के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को वर्षों से हो रही असुविधाओं और सड़क दुर्घटनाओं से अवश्य राहत मिलेगी और यातायात सुगम होगा।यह परियोजना जल्द शुरू होगी जिससे आवागमन सुरक्षित और सुगम होगा।

Related Articles

Back to top button