छत्तीसगढ़

राज्यपाल ने किया छग लोक आयोग के 23वें वार्षिक प्रतिवेदन का विमोचन

रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने गुरुवार को राजभवन में छत्तीसगढ़ लोक आयोग, रायपुर के 23वें वार्षिक प्रतिवेदन (वर्ष 2024-25) का विमोचन किया। आयोग के प्रमुख लोकायुक्त न्यायमूर्ति आई.एस. उबोवेजा ने प्रतिवेदन को राजभवन में राज्यपाल को औपचारिक रूप से भेंट किया।

इस अवसर पर लोक आयोग कार्यालय, रायपुर के विधि सलाहकार अजीत कुमार राजभानु, उपसचिव के.पी. सिंह भदौरिया, तकनीकी सलाहकार राकेश पुराम तथा निज सचिव राजेश कुमार गजेन्द्र भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button