
उत्तर बस्तर कांकेर / अंतागढ़ ब्लॉक के सुदूर अंचल क्षेत्र बेलोण्डी में सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में शासन की संवेदनशीलता और तत्परता का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। इस शिविर में ग्राम सेंदुरमेटा निवासी श्रीमती राधा जैन ने श्रम कार्ड हेतु आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर श्रम विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही उनका पंजीयन किया।
श्रीमती जैन ने बताया कि अब वे विभिन्न शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ उठा सकेंगी। उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार द्वारा गांव-गांव जाकर इस तरह की योजनाएं पहुंचाना वास्तव में जनहितकारी कदम है।



